ताजमहल इतिहास और पर्यटक स्थल Tajmal In Hindi
हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग के आज की नई पोस्ट में जिसमें हम आपको भारत के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल ताज महल के बारे में जानकारी देने वाले हैं यदि आप ताजमहल की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ना चाहिए क्योंकि इसी आर्टिकल में हम यह भी जानेंगेकि ताजमहल की स्थापना कब हुई और किसने की साथ ही कमी है जानकारी भी आपके साथ साझा करने वाले हैं कि और साथ ही हम ताजमहल का इतिहास क्या है और ताजमहल के रहस्य के बारे में भी हम इस आर्टिकल में बात करेंगे
![]() |
Image Source By- mbcdesigns |
ताजमहल की स्थापना कब हुई When was the Taj Mahal established
ताजमहल केवल भारत का ही नहीं बल्कि देश विदेशों से आने वाले लोगों का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बना हुआ है इसके निर्माण और रहस्य को जानने के लिए हर कोई उतावला रहता है जैसे ही बात आगरा शहर की आती है तो हमारे आंखों में ताजमहल की सुंदर सी छवि उभर कर आती है और आएं भी क्यों नहीं सफेद संगमरमर से बना ताजमहल को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है ताजमहल का निर्माण मुगल साम्राज्य के शासक शाहजहां ने 1631 से 1653 ईo के बीच ताजमहल जैसे सुंदर सा महल का निर्माण किया इसके निर्माण के पीछे बताया जाता है कि शाहजहां ने अपने सबसे प्रिय पत्नी मुमताज बेगम की याद में इसका निर्माण किया था आज सभी लोग शाहजहां और मुमताज के प्यार के निशानी को भली-भांति जानते हैं और समझते हैं इसे बनाने में लगभग तीन सौ बीस लाख रुपए की लागत लगी और यदि इस ताजमहल की आज की कीमत जाने तो पता चलता है कि इसकी कीमत आज के समय में लगभग 52. 8 अरब रुपए के आसपास है इसे बनाने में लगभग 20000 शिल्पकारीगरों ने अपना बहुमूल्य समय और योगदान दिया
ताजमहल एक विश्व धरोहर स्थल Taj Mahal is a World Heritage Site
ताजमहल का नाम भारत के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है सफेद संगमरमर से बने प्रेम की यह अद्भुत निशानी भारत के आगरा शहर में स्थित है यदि आप आगरा घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ताजमहल के दर्शन जरूर करनी चाहिए क्योंकि यह सात अजूबों में से एक है इसकी साज सज्जा के बारे में बात करें तो बता दे कि ताजमहल एक बहुत ही सुंदर कीर्ति है इसे बनाने में लगभग 20 साल का वक्त लगा और यह मुगल वास्तुकला का अप्रितम उदाहरण है यदि इसे घूमने की दृष्टि से देखें तो यह बहुत ही सुंदर और ऐतिहासिक जगह है ताजमहल में आपको ताजमहल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा महल का मकबरा दिखाई देगा जिसमें शाहजहां तथा मुमताज की नकली कब्र स्थापित की गई है ताजमहल को बनाने के लिए 28 प्रकार के पत्थरों का प्रयोग किया गया है यह पत्थर देश विदेशों से लाए गए थे इन पत्थरों के मदद से ही ताजमहल तीन प्रकार के रंग बदलता है जब आप ताजमहल घूमने जाओ तो एक बात नोटिस करना कि ताजमहल का रंग सुबह गुलाबी तथा दिन में सफेद और रात्रि के समय खासतौर पर पूर्णिमा के दिन इस का रंग सुनहरा दिखाई देता है इसके साथ ही ताजमहल के चारों तरफ आपको हमेशा हरे भरे रहने वाले सदाबहार पेड़ पौधे दिखाई देंगे जो कि ताजमहल के व्यू को और खूबसूरत बनाते हैं शुरुआत में आपको ताजमहल के गेट पर विभिन्न प्रकार के लेख लिखें मिलेंगे जो कि इतिहास से जुड़े कई बातों को बताती हैं और साथ में देखे तो ताजमहल के आगे एक जल का तालाब भी है जिसमें ध्यान से देखने पर आपको ताजमहल का व्यू दिखाई देगा यदि आपको फोटो क्लिक करने का शौक है तो आप यहां फोटो क्लिक भी कर सकते हैं
![]() |
Image Source By- simon |
ताजमहल से जुड़े रोचक तथ्य Interesting facts related to Taj Mahal In Hindi
- ताजमहल का एक रोचक तथ्य यह भी है कि यह दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली इमारतों में से एक है
- ताज महल कुतुब मीनार से 5 फीट ऊंचा है
- बताया जाता है कि ताजमहल एक शिव मंदिर है
- ताजमहल की एक रोचक बात यह भी है कि ताजमहल की इमारत लकड़ी पर बनाई गई है
- अपने बदलते 3 अंगों के लिए प्रसिद्ध है आगरा का ताजमहल
- इसके निर्माण में लगभग तीन सौ बीस लाख रुपए लगे थे
- इसे बनाने के लिए सजाने स्पेशल विदेशों से मंगाए थे कारीगर
- ताजमहल को तैयार होने में लगभग 20 वर्ष का समय लगा था
- ताजमहल का निर्माण 28 प्रकार के पत्थरों से मिलकर किया गया
- ताजमहल को विभिन्न प्रकार के शिल्पकलाओं के प्रयोग से बनाया गया था
दोस्तो अभी तक हम यह जान चुके हैं कि ताजमहल का निर्माण कब हुआ था तथा ताजमहल की स्थापना किसने की और कुछ बातें हमने और भी जानी जैसे ताजमहल के इतिहास और कुछ तथ्यों के बारे में अब हम यह जान लेते हैं कि ताजमहल की यात्रा का सबसे अच्छा समय कौन सा रहेगा दोस्तों यदि ताजमहल की यात्रा को मौसम की नजर से देखे तो बता दें कि सितंबर से नवंबर के मध्य आगरा का मौसम सही बना रहता है तो यह समय यहां की यात्रा का सही रहेगा क्योंकि इस समय यहां गर्मी कम होती है जिसके कारण आप आराम से ताजमहल के सुंदर व्यू का आनंद ले सकते हैं वैसे दिसंबर से मार्च यानी कि सर्दियों में भी आप ताज महल के दर्शन कर सकते हैं
![]() |
Image Source By- mbcdesigns |