हेलो दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग के आज के नए लेख में । आज के इस लेख में हम फिल्मी जगत के उभरते हुए कलाकार रोहित नेगी के जीवन परिचय के बारे में बात करने वाले हैं। रोहित नेगी भारत के उभरते हुए कलाकारों में से एक हैं जो कि अपनी मधुर एवं सुरीली आवाज के बदौलत से हजारों लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं। रोहित नेगी के जीवन परिचय के बारे में जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ना।
गायक रोहित नेगी जीवन परिचय || Singer Rohit Negi – Biography
रोहित नेगी का जन्म साउथ दिल्ली में हुआ लेकिन इनका परिवार मुख्य रूप से उत्तराखंड से संबंध रखता है। देवभूमि उत्तराखंड ने गायन क्षेत्र में हजारों सुपर स्टारों को जन्म दिया है। जिनमें से एक है रोहित नेगी जो कि उत्तराखंड के रानीखेत के रहने वाले हैं। रोहित नेगी भारत के उभरते हुए नौजवान कलाकारों में से एक हैं जिनकी मधुर एवं सुरीली आवाज से लोग खुद ब खुद उनके बारे में जानने के लिए बेताब होते हैं। रोहित नेगी का जन्म 21 जनवरी 1993 को भारत के प्रसिद्ध शहर दिल्ली में हुआ। इनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री राकेश नेगी एवं माता का नाम श्रीमती मीना नेगी है।
परिवार के इकलौते बेटे होने के कारण वह अपने मां-बाप के लाडले बच्चे रहे। इसलिए अपने मां-बाप से कोई भी बात मनवाने में वह पीछे नहीं हटते दे। बचपन से ही गायन का शौक रखते रोहित नेगी पढ़ाई में भी एक होनहार विद्यार्थी के रूप में जाने जाते थे।
1 | जीवन परिचय |
---|---|
नाम | रोहित नेगी |
उपनाम | रोहित |
व्यवसाय | प्लेबैक सिंगर |
जन्म | 21 जनवरी 1993 |
आयु | 30 |
जन्म स्थान | साउथ दिल्ली |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पिता का नाम | स्व० श्री राकेश नेगी |
माता का नाम | मीना नेगी |
धर्म | हिन्दू |
2 | फिजिकल स्टेटस |
लंबा | 5 फिट 5 इंच |
वजन | 55 किलोग्राम |
चेस्ट | 40 इंच |
बाइसेप्स | 14 इंच |
आंखो का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
3 | वैवाहिक स्थिति |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
गर्ल फ्रेंड | कोई नहीं |
वेतन | कोई नहीं |
कुल संपत्ति | कोई नहीं |
गायक रोहित नेगी विद्यार्थी जीवन एवं शिक्षा. Singer Rohit Negi Education
गायक रोहित नेगी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय विद्यालय से पूर्ण की। गायन का शौक होने के कारण वहां पढ़ाई में भी हमेशा आगे रहते थे। वह अपनी कक्षा के होनहार विद्यार्थियों में से एक थे। यदि बात की जाए रोहित नेगी की उच्च शिक्षा के बारे में तो रोहित नेगी ने केंद्रीय सचिवालय विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की उसके बाद वह अपने कैरियर की ओर ध्यान देने लगे। चलिए जान लेते हैं कि गायक रोहित नेगी का गायकी जीवन किस तरह से रहा और किस तरह वह अपनी होना को पहचान पाए और दुनिया के सामने ला पाए।
गायक रोहित नेगी सिंगिंग कैरियर. Singer Rohit Negi Singing career
बचपन से ही गायक का शौक रखने वाले गायक रोहित नेगी ने सिंगिंग की शुरुआत अपने विद्यार्थी जीवन यानी कि केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से ही शुरू कर दी थी। स्कूल प्रतियोगिता एवं स्टेज प्रोग्राम में बचपन से ही वह हिस्सा लिया करते थे। जिससे वह अपने हुनर को पहचान पाए और दुनिया के सामने दिखा पाए। लेकिन एक बात आपको जरूर बताना चाहेंगे कि रोहित नेगी ने कभी भी अपने जीवन में गायन का प्रशिक्षण नहीं लिया फिर भी वह एक कुशल गायक के रूप में जाने जाते हैं। जो कि उनकी मधुर एवं सुरीली आवाज के राज को बयां करती है।

शुरू से ही गाने का शौक होने के कारण मोहम्मद रफी को वह अपना प्रेरक मानते थे। जिन के गानों को गुनगुनाते हुए वह स्कूल एवं स्टेज प्रोग्राम में अपनी आवाज का कहर बरपाया करते थे । यही कारण है कि स्कूल के टीचर अनिल सर उन्हें हमेशा है आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देते रहते थे। गायन की प्रतिक्षण करते-करते वह विभिन्न स्टेज प्रोग्राम में हिस्सा लेने लगे और धीरे-धीरे वह लोगों की नजरों में एक उभरते हुए सितारे की तरह दिखते रहे।
इंडियन आइडियल का हिस्सा रह चुके हैं गायक रोहित नेगी
उनकी मधुर एवं सुरीली आवाज का कहर विभिन्न स्टेज प्रोग्राम के साथ इंडियन आइडियल में भी देखने को मिलता है। बताना चाहेंगे कि देश के उभरते हुए सितारे गायक रोहित नेगी इंडियन आइडियल के साथ भी रह चुके हैं । सन 2022 में उन्होंने इंडियन आइडियल का हिस्सा लिया और अपनी आवाज की बदौलत से देशवासियों के दिल में एक जगह बनाई।
इसके अलावा गायक रोहित नेगी द्वारा गायन के क्षेत्र में जीवन में विभिन्न परिश्रम किए गए । सन 2018 में एकता मिशन के हिस्सा रह चुके गायक रोहित नेगी शाह ऑडिटोरियम के हिस्सा भी रह चुके हैं। भारतीय फिल्मी जगत के प्रसिद्ध गायक कुमार सानू की सिंगिंग प्रतियोगिता के विजेता रह चुके हैं। चलिए गायक रोहित नेगी के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जान लेते हैं।

गायक रोहित नेगी के जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- गायक रोहित नेगी ट्रेवलिंग करने के साथ साथ डांस का शौक भी है .
- सिंगर रोहित नेगी 2022 के इंडियन आइडियल के हिस्सा रह चुके है।
- गायक रोहित नेगी उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा से सम्बन्ध रखते है।
- सिंगर रोहित नेगी को बचपन से ही गायन का शौक था.
- सिंगर रोहित नेगी बिना किसी प्रशिक्षण के गायन क्षेत्र में बढ़ते आ रहे है।
दोस्तो ये थीगायक रोहित नेगी की बायोग्राफी, यदि आप गायक रोहित नेगी के बारे में और भी कुछ जानते है तो प्लीज हमें कमेंट के माध्यम से बताने का कष्ट करें| हम कुछ ही घंटो में उसे अपडेट कर देंगे | आशा करते है की आपको गायक रोहित नेगी जीवन परिचय. Singer Rohit Negi – Biography के बारें में जानकारी मिल गई होगी।
Q.- गायक रोहित नेगी की उम्र कितनी है?
30 वर्ष (21 जनवरी 1993|
Q.- गायक रोहित नेगी कहाँ का रहने वाला है?
गायक रोहित नेगी उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं|
यह भी पढ़ें –
Rohit Negi ji bhot ache insan hai inki awaz bhi bhot achi hai