कोलकाता में घूमने की जगह- Kolkata Mian Ghumne Ki Jagah
जब कभी भी बात घूमने फिरने की आती है तो कोलकाता का नाम मैं उन सभी जगहों में से एक है| और आज हम कोलकाता में घूमने की जगह टॉपिक के ऊपर जानकारी साझा करने वाले हैं| इस आर्टिकल को हम वह सभी बातें ध्यान में रखकर लिखने जा रहे हैं जो कोलकाता की यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान आपको आपकी यात्रा में सहयोग करेगी |
कोलकाता
कोलकाता मुख्य रूप से भारत के पश्चिम बंगाल का जाना माना शहर है जो कि पश्चिम बंगाल की राजधानी के लिए प्रसिद्ध है | पश्चिम बंगाल से 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोलकाता भारत का नंबर वन पर्यटक स्थल है| इसके अलावा यह भारत का सबसे बड़ा महानगर और देश का पांचवा बड़ा बंदरगाह भी है | कोलकाता की जनसंख्या की बात करें तो इस की जनसंख्या 2 करोड़ 33 लाख है| इस शहर को शैक्षिक एवं सांस्कृतिक तौर पर पहचान तो मिल ही है साथ में कोलकाता में महलों का शहर होने के कारण इसे सिटी ऑफ जॉय के नाम से भी जाना जाता है| यदि कोलकाता के मौसम के बारे में बताया जाए तो आपको बता दें कि कोलकाता की जलवायु उष्ण कटिबंधीय आंध्र शुष्क है| जिसके कारण यहां का मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहता है| गर्मी के मौसम में यहां का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है| तथा धीरे-धीरे बढ़ता जाता है शहर में बोली जाने वाली भाषा की बात की जाए तो हिंदी को ज्यादातर लोग अपने वार्तालाप में प्रयोग करते हैं| इसके साथ यहां पर बांग्ला भाषा का प्रयोग किया जाता है तथा इसमें सभी प्रांत के लोग रहते हैं इसमें यहां अन्य भाषाएं भी बोली जाती हैं|
![]() |
Image Source By – Pixabay |
कोलकाता का इतिहास-Kolkata History
कोलकाता की इतिहास की बात की जाए तो कोलकाता का इतिहास के साथ गहरा ताल्लुक रखता है| सबसे पहले कोलकाता के स्थापना की बात कर लेते हैं| कोलकाता की स्थापना सन 1960 में जॉब चानॉर्क ने की थी| और कोलकाता का इतिहास मुगल साम्राज्य से जुड़ा हुआ है आपको बता दें कि कोलकाता में मुगल के कई राजाओं ने शासन किया और उन राजाओं ने कोलकाता को अपने ढंग से व्यवस्थित किया कोलकाता में बने महलों से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की यहां की राजा ने विकास के पथ पर कार्य किया होगा उसके बाद यदि हमको कोलकाता का इतिहास को गहराई से जानना है तो हमें भारत के इतिहास को गहराई से जानना चाहिए |
कोलकाता का खानपान- Local food of Kolkata
कोलकाता में घूमने की जगह के बारें में जानने से पहले दोस्तों चलिये बात कर लेते हैं कि कोलकाता में खानपान की क्या व्यवस्था है| वहां पर कौन-कौन से खाने के व्यंजनों का प्रयोग किया जाता है| तो आपको सबसे पहले बता दे कि कोलकाता पश्चिम बंगाल का एक हिस्सा है |इसलिए बंगाली खाना खाने के लोग ज्यादा शौकीन होते हैं आमतौर पर देखे तो कोलकाता में खाना सस्ता मिलता है और वहां खाना जो परोसा जाता है वहां की संस्कृति के हिसाब से परोसा जाता है वहां पर जो खाना परोसा जाता है वहां केले के पत्तों में परोसा जाता है क्योंकि वहां का रीति रिवाज इस चीज को पसंद करते हैं कोलकाता में मुख्य रूप से सामिष भोजन और बंगाली भोजन के अलावा शाकाहारी भोजन और चाइनीस भोजन के साथ-साथ राजस्थानी तथा उसकी भारतीय भोजन के रूप में परोसा जाता है|
![]() |
Image Source By – Outlookindia |
कोलकाता मैं क्या फेमस है- Kolkata me famus Kya hai
अभी तक हम कोलकाता के बारे में थोड़ा बहुत तो जान चुके हैं और अब यह भी जान लेते हैं कि कोलकाता में क्या फेमस है आपको बता दे की कोलकाता अपने आप में प्रसिद्ध है क्योंकि यह एक तो कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है और इसके साथ ही यह भारत का नंबर वन महानगर है इसके अलावा कोलकाता में बहुत से घूमने लायक जगह है जहां आप घूमने जा सकते हैं और कोलकाता में खानपान भी काफी फेमस है क्योंकि यहां के भोजन के व्यंजनों में एक अलग ही स्वाद आता है इसलिए जो भी पर्यटक और कोलकाता के दर्शन करते हैं साथ में वह कोलकाता की प्रसिद्ध डिशो का आनंद भी लिया करते हैं और इन सब बातों के कारण ही कोलकाता विश्व में अपनी एक अलग छवि बनाये हुआ है और यही चीज है जिनके कारण कोलकाता बहुत फेमस है|
कोलकाता घूमने की जगह
विक्टोरिया मेमरियल – कोलकाता का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल के रूप में जाने जाने वाला विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसका निर्माण सन 1986 से 1921 के मध्य हुआ था इस विक्टोरिया महल का निर्माण विविध प्रकार की शिल्प कला और हस्तकला के सुंदर मिश्रण से किया गया है इसमें मुगल शैली की गुंबद ऊपर सारसैनिक और पुनर्जागरण काल की शैलियों का प्रभाव दिखाई देता है यह मेमोरियल इंग्लैंड की रानी विक्टोरिया को समर्पित है यदि विक्टोरिया मेमोरियल को घूमने की दृष्टि से देखे तो यहां आपको इस भवन के अंदर एक सुंदर सा संग्रहालय है जिसके बारे में बताया जाता है कि इस संग्रहालय में रानी विक्टोरिया की 3000 से अधिक वस्तुएं प्रदर्शित है जिसमें रानी के पियानो से लेकर स्टडी डेस्क आदि वस्तुएं सम्मिलित हैं यदि विक्टोरिया मेमोरियल के दर्शन करना चाहते हैं इसके लिए ₹100 और ₹500 रखा गया है सुबह के 10: 00 बजे शाम के 6: 00 बजे तक खुला रहता है|
![]() |
Image Source By – wikimedia |
इंडियन म्यूजियम – कोलकाता में महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंडियन म्यूजियम पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है इसकी स्थापना सन 1814 में नाथनियल वालिक नामक डेनमार्क के वनस्पति शास्त्री ने की थी इसके बारे में बताया जाता है कि यह एशिया का सबसे पुराना और भारत का सबसे बड़ा म्यूजियम है इसे यात्रा की दृष्टि से देखें तो आपको यहां भारतीय इतिहास से जुड़ी तमाम प्रकार की प्राचीन वस्तुएं युद्ध सामग्री मुगल चित्र गहने कंकाल आदि प्रकार की दुर्लभ वस्तुएं देखने को मिलेंगे यह सुबह 10: 00 बजे से शाम के 5: 00 बजे तक खुला रहता है आप इस समय के बीच कभी भी यहां के दर्शन कर सकते हैं आपको बता दें कि यहां पर प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए ₹10 तथा विदेशी पर्यटकों को प्रवेश के लिए 150 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना पड़ता है|
![]() |
Image Source By – wikimedia |
मार्बल पैलेस – कोलकाता में घूमने की जगह में मार्बल इमारत का नाम भी कम प्रसिद्ध नहीं है दरअसल शहर से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केवल देश का ही नहीं बल्कि विदेशों से आए पर्यटकों का भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है मार्बल एक इमारत का नाम है जो एमजी रोड के राम बाबू गली में स्थित है इसकी स्थापना में राजा राजेंद्र ने की थी यहां आपको पुरानी सभ्यता के प्रतिमाएं और सुंदर यूरोपियन आदि चीजें देखने को मिलेगी यदि आपकी यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको मार्बल प्लस घूमने के बारे में जरूर करनी चाहिए |
![]() |
Image Source By – wikimedia |
हावड़ा ब्रिज – कोलकाता का हावड़ा ब्रिज भी घूमने की दृष्टि से कम प्रसिद्ध नहीं है सुबह शहर और नाइट की चमकती लाइटों के साथ इस ब्रिज में सफर करना बड़ा ही हसीन लगता है इसका निर्माण सन 1939 में शुरू हुआ है इसे लगभग 4 साल के बाद पर्यटकों के लिए खोला गया था यह कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाला सबसे लंबा पुल है जब इसकी स्थापना हुई तो इसका नाम रविंद्र नाथ टैगोर के नाम पर रवींद्र सेतु रखा गया था यदि आपको सुबह की सैर करना और रात्रि को चमकती लाइटों के बीच शानदार दृश्य का आनंद लेना पसंद है तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है |
![]() |
Image Source By – Pixabay |
पार्क स्ट्रीट – कोलकाता से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बेहद खूबसूरत पार्क स्ट्रीट हैं आपको बता दें कि पार्क स्ट्रीट कोलकाता का एकमात्र ऐसा स्थान है जो कभी नहीं सोता है हमेशा व्यस्त रहता है इसलिए यहां पर्यटकों का लोकप्रिय जगह है यहां आपको एक एक से गतिविधियां देखने को मिलेगी आमतौर पर पर्यटकों के लिए यहां पर पांच सितारा होटल और नाइटक्लब मॉल के साथ आज यहां पर कई प्रकार के रेस्टोरेंट भी मौजूद है साल के बड़े-बड़े त्योहारों जैसे दिवाली होली और किशमिश के मौके पर यहां पर रात को एक अलग ही चहल-पहल दिखाई देती है जिसमें सभी पर्यटक इसकी खूबसूरती का आनंद लेते हैं |
![]() |
Image Source By – wikipedia |
कोलकाता पर्यटन पैकेज – Kolkata Yatra package
कोलकाता में घूमने की जगह के बारें में तो हम जान चुके है और यदि कोलकाता में पर्यटन पैकेज की बात करें तो आपको बता दें कि यह सभी के लिए अलग-अलग रहेगा क्योंकि यह निर्भर करता है कि आप किस स्थान से कोलकाता आ रहे हैं और किस माध्यम से आप भी वहां पहुंच रहे हैं फिर यदि हम एवरेज मानकर चलें तो दो व्यक्तियों का एक हफ्ते का खर्चा लगभग 15 से 20000 के आस पास आ जाएगा इस पैकेज के मध्य आप वहां एक अच्छे और सस्ते होटल में रह सकते हैं तथा अच्छा खाना भी खा सकते हैं इसके अलावा आप किस स्थान से यहां आएंगे और क्या क्या यहां पर शॉपिंग करेंगे वह खर्चा आपका अलग से रहेगा |
कैसे पहुँचे कोलकाता- Kolkata kese Pachuche
यदि आप कोलकाता की यात्रा करना चाहते हैं तो यह शहर रोड मार्ग, वायु मार्ग, तथा रेल मार्ग, तीनों मार्ग से पूरी तरह कनेक्ट है आप किसी भी मार्ग के जरिए यहां तक पहुंच सकते हैं लोकल क्षेत्र की यात्रा आपको पर्सनल गाड़ी या किसी अन्य साधन के द्वारा करनी होगी|