नमस्ते दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं अमरनाथ यात्रा 2023 के बारे । जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि भारत में तीर्थ यात्रा का कितना महत्व माना जाता है और उसी तीर्थ यात्रा में से एक है अमरनाथ यात्रा जोकि सन 2023 में शुरू होने जा रही है और अमरनाथ यात्रा 2023 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ( Amarnath Yatra Registration 2023) शुरू होने वाले हैं इसलिए हम आज के इस लेख के माध्यम से आप सभी लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा की तैयारी एवं अमरनाथ यात्रा 2023 पंजीकरण ( Amarnath Yatra 2023) के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसी लेख में हम यह भी जानेंगे भी अमरनाथ यात्रा मेडिकल और रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या रहने वाले हैं आशा करते हैं कि आपको यह लेख जरूर पसंद आएगा। जानकारी अच्छी लगने के बाद अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ साझा करना बिल्कुल भी ना भूले। दोस्तों अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारियां (Amarnath Yatra information ) साझा करने से पहले हम थोड़ा सा आपको अमरनाथ यात्रा के बारे में जानकारी देना चाहते हैं
अमरनाथ यात्रा के बारे में. About to Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा भारत की पवित्र यात्राओं में से एक है। जो कि भारत के प्रसिद्ध राज्य जम्मू कश्मीर में हर साल आयोजित की जाती है। भारत में लगभग हर वर्ष लाखों अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते हैं। इसलिए इसे हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल में से एक माना जाता है। यह प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा श्रीनगर से 145 किलोमीटर की दूरी पर हिमालय पर्वत की श्रेणी में स्थित है। यात्रा पर पहुंचने के लिए दो रास्तों का उपयोग किया जाता है सोनमार्ग एवं बालटाल। अमरनाथ गुफा इतिहास प्राचीन है जिसके बारे में पौराणिक कहानियों में भी सुनने को मिल जाता है।
ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर किवदंती है कि इस गुफा में भगवान शंकर ने कई वर्षों तक तपस्या की थी जहां पर उन्होंने माता पार्वती को अमर कथा सुनाई थी। इस 150 फिट परिधि गुफा के अंदर स्थित शिवलिंग को अमरेश्वर कहते हैं। मान्यता अमरनाथ गुफा की खोज भृगु ऋषि ने की थी।
अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी 2023, Amarnath Yatra 2023 Date
यदि आप लोग भी अमरनाथ यात्रा 2023 की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के पास यह प्रश्न तो जरूर होगा कि अमरनाथ यात्रा कब से शुरू होगी 2023 में। प्रश्न के उत्तर में हम आपको बताना चाहेंगे कि अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जानकारी मिलती है कि अमरनाथ यात्रा 2023 ( Amarnath Yatra 2023 ) में 28 जून से लेकर 3 अगस्त तक होगा जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे।
हिंदी कैलेंडर के अनुसार अमरनाथ यात्रा 2023 में 28 जून 2023 को जगन्नाथ यात्रा से इसकी शुरुआत होगी जोशी श्रवण पूर्णिमा यानी कि 11 अगस्त 2023 तक चलेगी।

अमरनाथ यात्रा में कितने पड़ाव है. Amarnath Yatra Ka Padaw
अमरनाथ यात्रा करने से पहले सभी लोगों के पास यात्रा से संबंधित कई प्रश्न होते हैं जिनमें से एक है अमरनाथ यात्रा में कितने पड़ा होते हैं। बताना चाहेंगे कि भारत की प्रसिद्ध तीर्थ यात्रा अमरनाथ यात्रा में कुल पांच पड़ाव होते हैं। जो कि कुछ इस प्रकार से है।
- पहलगाम – अमरनाथ यात्रा का पहला पड़ाव पहलगाम माना जाता है यहीं से अमरनाथ की पवित्र यात्रा शुरू होती है। माना जाता है कि जब भगवान शिव जी माता पार्वती को अमर कथा सुनाने के लिए वफा की तलाश कर रहे थे तब उन्होंने नंदी देव को यहीं पर छोड़ दिया था। जिसे आज पहलगाम के नाम से जाना जाता है।
- चंदनबाड़ी – अमरनाथ यात्रा का दूसरा पड़ाव चंदनबाड़ी रहता है। पवित्र स्थान चंदनवाड़ी के बारे में किंवदंती है कि भगवान शिव जी ने चंदनवाड़ी में जटाओं से चंद्रमा उतार कर इस स्थान पर उसे पृथक कर दिया था। यही वह स्थान है जहां पर भगवान शिव जी ने मस्तक पर लगी चंदन और भभूत को उतारा था.
- पिस्सू घाटी – अमरनाथ यात्रा का तीसरा पड़ाव पिस्सू घाटी है। हिंदू मान्यता के अनुसार माना जाता है कि जब असुर एवं देवता भगवान शिव जी के दर्शन के लिए जा रहे थे तो एक दूसरे की इच्छा के कारण इन दोनों के बीच में युद्ध हो गया। जिसमें देवताओं ने असुरों को पिस्सू की तरह पीटा इसलिए इस स्थान का अमरनाथ यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान है।
- शेषनाग झील – पिस्सू घाटी की यात्रा के बाद अमरनाथ यात्रा का अगला पड़ाव शेषनाग झील रहता है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यात्रा के दौरान भगवान शिव जी ने अपने गले से शेषनाग को यहीं पर उतारा था। इसलिए अमरनाथ यात्रा में इस जगह का महत्व खास माना जाता है। किंवदंती है कि शेषनाग स्वयं इस झील में दर्शन देते हैं ।
- महागणेश पर्वत – अमरनाथ यात्रा का पांचवा पड़ाव महागणेश पर्वत है। पौराणिक मान्यताओं के आधार पर बताया जाता है कि भगवान शिव जी ने अपने पुत्र गणेश को यहीं पर विश्राम कराया था इसलिए इस स्थान को महागणेश पर्वत के नाम से जाना जाता है। यह जगह खूबसूरत पहाड़ों के मध्य में स्थित है।
पंचतरणी – इस जगह से पांच अलग-अलग नदियां बहती है इसलिए अमरनाथ यात्रा में इस जगह का बड़ा ही खास महत्व माना जाता है। कहानियों के आधार पर कहा जाता है कि भगवान शिव जी की जटा के बाल पहले हुए थे और उन्हें जटा के बालों से पानी की 5 धाराएं निकली जिन्हें पंचतरणी यानी कि पांच नदियां खा जाता है।
अमरनाथ यात्रा कितने दिन की होती हैं . Amarnath Yatra Kitne Din Ki Hoti Hai
दोस्तों जिस तरह से सभी लोग अमरनाथ यात्रा का इंतजार कर रहे हैं ठीक उसी तरह से लोगों के पास यह भी प्रश्न है कि अमरनाथ यात्रा कितने दिन की होती है। क्योंकि इसमें कुल छह पड़ाव होते हैं जिनकी यात्रा करने के बाद अमरनाथ यात्रा पूरी मानी जाती है।
यदि बात की जाए अमरनाथ यात्रा कितने दिन की होती है तो बताना चाहेंगे कि अमरनाथ यात्रा लगभग 40 से 43 दिन की होती है । इस बीच सभी श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा की यात्रा करते है। यात्रा के कुछ महीने पहले ही अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाते हैं इसलिए आपको सबसे पहले अपने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर लेना है।

अमरनाथ यात्रा की तैयारी कैसे करें. How To Plan Amarnath Yatra
दोस्तों अभी तक हम आपको अमरनाथ यात्रा 2023 ( Amarnath Yatra 2023 ) से जुड़े महत्वपूर्ण बातें बता चुके हैं । इसी लेख में हम आपको यह भी बताने वाले हैं कि अमरनाथ यात्रा की तैयारी कैसे करें जिससे कि आप अपनी यात्रा को अच्छे ढंग से अच्छे स्वास्थ्य के साथ कर पाए हैं।
दोस्तों जरूरी है कि आप अमरनाथ यात्रा करने से पहले अमरनाथ यात्रा 2023 रजिस्ट्रेशन ( Amarnath Yatra Registration 2023) कर ले उसके बाद आप 1 महीने पहले ही स्वास्थ्य से संबंधित सभी गतिविधियां शुरू कर दे।
अमरनाथ यात्रा की गुफा 13500 फीट की ऊंचाई पर है जहां का मौसम कठोर होता है। जहां पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है इसलिए अमरनाथ यात्रा करने से पहले आप अपने डॉक्टर से जरूर जी जरूर सलाह ले।
यात्रा से 1 महीने पहले ही अपने शरीर को फिट बनाने ताकि वह चढ़ाई चढ़ने के लिए तैयार हो जाए। इसके लिए आप रोज 1 दिन में 4 से 5 किलोमीटर पैदल चल सकते हैं। जिसके लिए आप सड़क एवं पाठकों का उपयोग कर सकते हैं। रोज व्यायाम करें ताकि बॉडी चुस्त-दुरुस्त रहे।